City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

गौरव गोयल ने बांटी शिक्षा की रोशनी, नन्हें चेहरों पर खिली मुस्कान

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-14 में बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि शिक्षा से बच्चों के जीवन में रोशनी आती है,जिससे पूरा परिवार जगमगा उठता है। उन्होंने कहा कि आज ही जो हाई स्कूल का रिजल्ट आया है उसमें छात्राओं और छात्रों ने जिस लगन तथा मेहनत के साथ अपने परिवार का नाम रोशन किया,उससे शिक्षा के महत्व का अंदाजा होता है। उन्होंने बालक व बालिकाओं से कहा कि उनकी उच्च शिक्षा केवल परिवार के लिए नहीं,बल्कि देश के लिए भी उपयोगी और सहायक सिद्ध रहती है,इसलिए राष्ट्र निर्माण में सेवा भावना के साथ शिक्षा ग्रहण करें। प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा पिछले अनेकों वर्षों से विद्यालयों में बच्चों को जो निशुल्क पाठन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है,उससे न केवल बच्चों में उत्साह बढ़ता है,बल्कि उनमें शिक्षा के प्रति भी रुचि बढ़ती है। उनका यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है। इस अवसर पर सहायक अध्यापक सुरेश पाल,श्रीमती सुनीता शर्मा,श्रीमती सरस्वती पुंडीर,श्रीमती अनीशा,संगीता,मानसी वर्मा,जगदीश गुप्ता,अनूप शर्मा,दीपक मौर्य,मनोज कुमार मौर्य,मुकेश कश्यप,अनिल वर्मा,मनोज नागवान,विवेक घई,सूबेदार नरेश बिरला,लखविंदर सिंह,संजय कुमार पेंटर,ब्रजभूषण धीमान तथा सुरेंद्र कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Translate »
Right Menu Icon