City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

भारत विकास परिषद,शाखा रूडकी के पदाधिकारी दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम की प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: रुड़की से एक प्रेरणादायक और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबर सामने आई है, जहां भारत विकास परिषद, शाखा रुड़की ने सेवा के नए आयाम स्थापित करते हुए तीन माह तक चलने वाले विशेष सेवा प्रकल्प का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले संस्था के पदाधिकारियों ने गौशाला पहुंचकर गौ सेवा की, जहां विधि-विधान के साथ गौ पूजन कर गौ माता को चारा अर्पित किया गया। इसके बाद गौशाला सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने प्रकल्प की विस्तृत जानकारी साझा की। संस्था की अध्यक्ष आशा चंद्रा ने बताया कि यह सेवा प्रकल्प समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए एक बड़ा सहारा साबित होगा और आने वाले समय में इसे और व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। संयोजक सचिन गुप्ता ने योजना की प्रक्रिया, उद्देश्य और लाभार्थियों के चयन की पूरी जानकारी विस्तार से दी। वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता ने बताया कि इच्छुक और पात्र लाभार्थी संस्था से संपर्क कर अपनी दो फोटो, आधार कार्ड की प्रति और दिव्यांगता प्रमाण पत्र जमा कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। वहीं सत्येंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत विकास परिषद वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है, जिसमें स्वास्थ्य शिविर, कृत्रिम अंग वितरण और अन्य सामाजिक कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। संस्था की सचिव निधि शांडिल्य ने बताया कि आवेदन और पंजीकरण के लिए लाभार्थी अशोक गुप्ता, इंदु रावल, वीणा जैन और कमलेश अग्रवाल से संपर्क कर सकते हैं।

इसके लिए संस्था द्वारा मोबाइल नंबर 9411100380 और 9997841319 भी जारी किए गए हैं। प्रेसवार्ता के दौरान अजय सिंघल, शशिकांत अग्रवाल, सौरभ सिंघल, सावित्री मंगला, पारुल गोयल, कमलेश अग्रवाल, इंदू रावल, वीणा जैन, प्रमोद गोयल, ललिन तायल, मयंक गुप्ता, संजय सिंघल, आराध्या गोयल, अनिल जैन और संदीप गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के दौरान आयोजकों ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी दिव्यांग संसाधनों के अभाव में पीछे न रहे, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर समाज में सम्मान के साथ जीवन जी सके।

Translate »
Right Menu Icon