City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

रुड़की में ‘जगमगी’ शोरूम का भव्य आगाज़, अक्षय प्रताप सिंह ने सराहा प्रयास

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: रुड़की शहर के विकास में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। रामनगर क्षेत्र में आधुनिक और आकर्षक लाइटों के भव्य शोरूम ‘जगमगी’ का शानदार शुभारंभ हुआ। इस शोरूम के खुलने से अब रुड़की वासियों को अपने घर और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए दिल्ली या बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शोरूम का विधिवत उद्घाटन स्वामी संजीव मेहंदीरत्ता द्वारा किया गया, जहां शहर की कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी ने इस अवसर को खास बना दिया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने इस पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रयास न केवल सराहनीय है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी एक मजबूत कदम है। आज का युवा नौकरी से आगे बढ़कर स्वरोजगार की ओर बढ़ रहा है और ऐसे प्रयास शहर के विकास को नई गति देते हैं। उन्होंने कहा कि ‘जगमगी’ जैसे शोरूम से स्थानीय लोगों को उच्च गुणवत्ता और आधुनिक डिजाइन की सुविधाएं अपने ही शहर में मिलेंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। वहीं उन्होंने इस पहल को शहर की आधुनिकता की ओर एक बड़ा कदम बताया और कहा कि अब लोगों को बेहतर विकल्प के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। यह शोरूम खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो अपने घर, दुकान या ऑफिस को प्रीमियम लुक देना चाहते हैं। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की लाइटिंग वैरायटी उचित कीमतों पर उपलब्ध है, जो इंटीरियर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है। शोरूम स्वामी संजीव मेहंदीरत्ता ने बताया कि उनका उद्देश्य रुड़की के लोगों को बेहतरीन क्वालिटी और लेटेस्ट डिजाइन एक ही जगह पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें खरीदारी के लिए शहर से बाहर न जाना पड़े। इस दौरान सचिन गुप्ता, रविंद्र पनियाला सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Translate »
Right Menu Icon