October 20, 2026

City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

गणेश महोत्सव में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल, पूजा-अर्चना कर लिया गणपति महाराज का आशीर्वाद

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: सोलानीपुरम में आयोजित गणेश महोत्सव में उस समय भक्तिमय वातावरण और भी उत्साहपूर्ण हो गया, जब पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कार्यक्रम में पहुंचकर गणपति महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति और आस्था के साथ गणपति महाराज के जयकारे लगाए। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने गणपति महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। उनकी आराधना से जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के साथ ही सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि गणपति उपासना व्यक्ति को ज्ञान, बुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश की आराधना केवल व्यक्तिगत कल्याण तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे समस्त जीव-जगत और ब्रह्मांड के कल्याण की भावना भी जुड़ी हुई है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। गणेश महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक आयोजित सुंदर भजनों एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान सोलानीपुरम का वातावरण भक्तिरस में डूबा नजर आया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे राजेश पाल ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का सम्मान किया। इस अवसर पर संरक्षक सुनील साहनी, पार्षद जेपी शर्मा, अनिल महेश्वरी, अंकुर सैनी, दिनेश कुमार, राजदुलारी, रोमा पाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Translate »
Right Menu Icon