October 20, 2026

City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

महाकाल की नगरी में पत्रकारों का जुटान, पत्रकार हितों पर हुआ मंथन

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

उज्जैन: महाकाल की नगरी उज्जैन में ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों के हितों, उनकी समस्याओं और संगठन को मजबूत करने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकारों ने बैठक में सहभागिता करते हुए संगठन के साथ जुड़ने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान सुशील कुमार, अनिल कुमार, रुपेश तिवारी, भुजबल सिंह, राशिद अली सहित कई पत्रकारों तथा महिला पत्रकारों ने ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन से जुड़ने वाले सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पत्रकार हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलशाद अली ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़ा है और पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन देश के विभिन्न हिस्सों में पत्रकारों को एक मंच पर जोड़ने का काम कर रहा है। उज्जैन में आयोजित बैठक में पत्रकारों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान मौजूद पत्रकारों ने अपने-अपने विचार साझा किए और संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने को लेकर सुझाव रखे। बैठक में यह संकल्प भी लिया गया कि पत्रकारों की एकजुटता को आगे बढ़ाते हुए संगठन की गतिविधियों को जिला स्तर तक विस्तार दिया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी समय में संगठन की ओर से जिला स्तर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा आगामी दिनों में तैयार किए जाने की बात कही गई। खास बात यह रही कि उज्जैन में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के बीच भी बड़ी संख्या में पत्रकारों ने संगठन की बैठक में पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। बैठक के अंत में पत्रकारों ने संगठन को मजबूती प्रदान करने और पत्रकार हितों से जुड़े विषयों पर सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Translate »
Right Menu Icon