October 20, 2026

City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

गांधी जयंती पर गूंजा बापू का संदेश, विधायक हाजी फुरकान अहमद ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और भाईचारे के संदेश को याद करते हुए उनके विचारों को समाज और राष्ट्र के लिए सदैव प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री अरविंद प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन और संघर्ष आज भी समाज को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे की राह दिखाता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। प्रदेश महामंत्री अरविंद प्रधान ने भी महात्मा गांधी के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि गांधी जी ने देशवासियों को सत्य, अहिंसा और सामाजिक एकता का संदेश दिया, जिसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक सौहार्द और एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Translate »
Right Menu Icon