देव रोड क्रिकेट कप 2026 में प्रेस क्लब महानगर रुड़की का उत्साहवर्धन,अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने खिलाड़ियों के लिए 51 हजार रुपये देने की घोषणा
(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की। बेलडी गांव के पास स्थित एक क्रिकेट एकेडमी में आयोजित देव रोड क्रिकेट कप 2026 के मैदान में गुरुवार को उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर प्रेस क्लब महानगर रुड़की के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी उर्फ बिल्लू रोड विशेष रूप से मैदान में पहुंचे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने टूर्नामेंट में भाग ले रहे खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के लिए 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और भविष्य के बेहतर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। बताया गया कि देव रोड क्रिकेट कप 2026 में आसपास के कई गांवों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में सोहलपुर गांव की टीम ने बेलडा गांव की टीम को रोमांचक मुकाबले में पराजित किया। मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेल भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
इस मौके पर प्रेस क्लब महानगर रुड़की के महासचिव नसीम मलिक, कोषाध्यक्ष मोहम्मद तहसीन, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल, सचिव मुनीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में संदीप तोमर, मनोज अग्रवाल, देवेंद्र वर्मा, हरिओम गिरी, शादाब, इसरार मिर्जा, मुनव्वर, अमजद भारती, मौहम्मद नाज़िम, सचिन गोस्वामी, सोनिया सैनी, बिजेंद्र सिंह, बालेन्द्र कश्यप, सोनी रोड, सलीम साबरी, आनंद कश्यप, आशीष शर्मा सहित अनेक पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

