बेलड़ा में सजी VG RAM G जनजागरण चौपाल, आत्मनिर्भरता और रोजगार का संकल्प
(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की। विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट (VG RAM G)” के तहत कलियर विधानसभा क्षेत्र के बेलड़ा ग्राम में गांव चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ते हुए सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। बेलड़ा ग्राम में आयोजित VG RAM ग जनजागरण चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, किसानों और महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह तथा कलियर विधानसभा प्रत्याशी श्री मुनीश सैनी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने VG RAM G योजना को ग्रामीण भारत के लिए मील का पत्थर बताते हुए इसके उद्देश्य और लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि “विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव आत्मनिर्भर बनेंगे और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिलेगा।” उन्होंने कहा कि VG RAM G अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को एक मंच पर लाकर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। स्वरोजगार, कौशल विकास, कृषि आधारित उद्योग, लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जाएगा। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि VG RAM G केवल एक योजना नहीं बल्कि जनभागीदारी से चलने वाला जन-आंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ें और हर जरूरतमंद तक सरकार की मंशा पहुंचाएं।
कलियर विधानसभा प्रत्याशी मुनीश सैनी ने कहा कि यह योजना युवाओं, किसानों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मजबूत माध्यम है। इससे गांवों से होने वाले पलायन पर रोक लगेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं जनप्रतिनिधियों के सामने रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने संकल्प लिया कि VG RAM G जनजागरण अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, जिला मंत्री सतीश सैनी, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कार्यालय प्रभारी कदम सिंह, सह प्रभारी गीता मलिक, अंकित गौतम, सांसद प्रतिनिधि संजय प्रजापति, विक्रम गर्ग, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी, विभोर सेठी, नीलकमल शर्मा, आदित्य रोड, सुदेश चौधरी, नीटू सिंह, राहुल मुल्तानी, योगेंद्र पुंडीर, राजकुमार पुंडीर, देशपाल रोड, धीर सिंह, राजेश सैनी, अभिषेक चंद्रा, राजन गोयल, मनोज मेहरा, पुष्पा ऐठानी, मीनाक्षी तोमर, विनय शर्मा, अभिनव चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष संदीप पुरी, सुरेश सैनी एवं गौरव मोहन ने संयुक्त रूप से किया।



























