City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार मिशन की चौपाल में किसानों से संवाद

(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की। हरिद्वार जनपद की पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेल्डा में विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत आयोजित किसान चौपाल सम्मेलन में हरिद्वार के लोकप्रिय सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं विधानसभा पिरान कलियर से पूर्व भाजपा प्रत्याशी व वरिष्ठ नेता मुनीश सैनी ने सहभागिता कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने ग्रामीणों की समस्याएँ, सुझाव और आकांक्षाएँ गंभीरता से सुनीं। वहीं किसान चौपाल को संबोधित करते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का लक्ष्य गांव, किसान और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि रोजगार, स्वरोजगार और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के लिए सरकार निरंतर योजनाओं के माध्यम से काम कर रही है और इन योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है। वहीं मुनीश सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियाँ केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर बदलाव ला रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ संबंधित विभागों और मंचों तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने किसानों से सरकार की योजनाओं से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधू सिंह, जिले के महामंत्रीगण, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, तीनों मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। किसान चौपाल सम्मेलन ने ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूती दी।

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon