City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

गले पर वार, खून से सनी गली, मंगलौर में सनसनीखेज हमला, आरोपी चाकू समेत गिरफ्तार

(मौहम्मद नाज़िम) मंगलौर। कस्बा मंगलौर की शांत गलियों में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक दुकानदार पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया गया। अचानक हुए इस हमले ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। हमलावर ने पीड़ित के गले पर चाकू से वार कर उसे मौत के मुहाने तक पहुंचा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली मंगलौर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता पर अरुण कश्यप पुत्र कन्नू कश्यप, निवासी मोहल्ला मानक चौक, मंगलौर ने पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया। हमला इतना घातक था कि पीड़ित लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मंगलौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में दबिश दी और आरोपी अरुण कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त खूनी चाकू भी बरामद कर लिया, जो इस सनसनीखेज हमले की खामोश गवाही देता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक बलबीर सिंह, कांस्टेबल उत्तम और कांस्टेबल मोहन शामिल रहे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और हमले के पीछे के कारणों को खंगाला जा रहा है।

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon