City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

गांधी विचारधारा से ही बनेगा भारत विश्वगुरु – राजेंद्र चौधरी एडवोकेट

(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की। आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम गांधी वाटिका स्थित राष्ट्रपिता की मूर्ति पर आहूत किया गया।इस अवसर पर अनेक कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि महात्मा गांधी देश की विचारधारा है महात्मा गांधी द्वारा पूरे विश्व को अहिंसा का संदेश देकर उस समय की सबसे बड़ी ताकत अंग्रेज सरकार को घुटनों के बल लाने का काम महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के क्रांतिकारी आंदोलनकारी एवं शहीदों द्वारा किया गया था। इस दौरान राजेंद्र चौधरी ने कहा कि गांधी की विचारधारा के बिना भारत विश्व गुरु नहीं बन सकता क्योंकि आज के दौर में पूरे विश्व में घृणा,युद्ध ,भय एवं द्वेष का माहौल है जो पूरी दुनिया के लिए खराब है महात्मा गांधी भारत की सनातनी परंपरा जिसमें मूल भाव विश्व की शांति है का प्रतिनिधित्व करते थे आज भारत का स्थान विश्व की राजनीति में है उसका सबसे प्रमुख कारण गांधी की सोच एवं विचारधारा है भारत को गांधी के देश के नाम से पहचाना जाता है। मुनफेत अली ने कहा कि हमें महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलकर देश को मजबूत करना ही होगा तभी देश विकास करेगा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भूषण त्यागी ने कहा कि महात्मा गांधी एक ऐसी सोच के व्यक्ति थे जिन्होंने पूरे देश में स्वतंत्रता के आंदोलन की अलख जगाई और भारत को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हुए अपने प्राण तक त्याग दिए। वैभव सैनी जिला महामंत्री ने कहा कि आज के दिन गोडसे ने गांधी जी की हत्या की लेकिन उनके विचार सदैव अमर रहेंगे। पीसीसी सदस्य अरविन्द प्रधान ने गांधी जी को देश का सच्चा सपूत बताया इस अवसर पर रिजवान अहमद ने कहा कि हमें गांधी के बताए मार्ग पर चलना है। ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा गांधी जी की विचारधारा है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर मीर अहमद सुभाष चंद्र शर्मा हिमांशु चौधरी न्सुई जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी, विकास सेनी, रवि आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon