City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

डॉ. मेघ राज सिंह ने संभाली समाज की कमान, अंबेडकर समाज कल्याण समिति को नई दिशा

(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की। डॉ. बी. आर. अंबेडकर समाज कल्याण समिति (पंजीकरण संख्या-519) रुड़की-हरिद्वार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मेघ राज सिंह का शपथ ग्रहण समारोह आज दिनांक 1 फरवरी 2026 को भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह का आयोजन दोपहर 12 बजे, पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री चंद्रशेखर ‘भट्टे वाले’ जी के कार्यालय, बीएसएम तिराहा, रुड़की में किया गया। समारोह की अध्यक्षता समिति के संरक्षक श्री शिव प्रकाश जी ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रमेश चंद जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संचालक द्वारा संरक्षक श्री शिव प्रकाश जी को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मेघ राज सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत उपस्थित जनसमुदाय ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच माल्यार्पण कर डॉ. मेघ राज सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित जनों—रूप सिंह दधैरा, प्रेम सिंह (सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता), योगराज सिंह, नरेंद्र कुमार (प्रधानाचार्य), नरेंद्र पाल सिंह (सेवानिवृत्त सहायक अभियंता), मोतीलाल मौर्य (पूर्व बैंक प्रबंधक), सत्यपाल सिंह (पूर्व मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत), रघुनाथ (पूर्व अधिशासी अभियंता) सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आशीर्वचन देते हुए समाज की उन्नति के लिए निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री श्री श्याम वीर सैनी ने डॉ. मेघ राज सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मेघ राज सिंह ने कहा कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर, सम्मान और समरसता के साथ कार्य करेंगे तथा समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज के सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई। इस सम्मान समारोह में डॉ. जीत पाल सिंह, नरेश कुमार बर्मन, देवी सिंह, मदन लाल जोली, इंद्राज गौतम, राजपाल सिंह, एडवोकेट बालेश्वर कुमार, सतीश कुमार, फकीर चंद, जगपाल सिंह, सुलेख चंद, ओमपाल सिंह, मुनेश सहगल, मदनपाल सिंह, अशोक कुमार, बाबूराम, सचिन कुमार, संजीत कुमार, डॉ. बृजेश कुमार, परविंदर कुमार, गिरधारी लाल, अंकित कुमार बौद्ध, राकेश गोंधी, अश्विनी अष्टवाल, अभय सिंह, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार, अरुण कुमार, तिलक राज, कदम सिंह, अक्षय कुमार गौतम, रजनीश कुमार, नाथीराम, वैभव आनंद, विवेक कुमार, प्रदुमन कुमार, सुनील कुमार, त्रिलोकी नाथ, धर्मवीर, आकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon