City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

“जन-जन तक पहुंच रही आयुष्मान की ताकत: रोमा सैनी ने पिरान कलियर में जाना लाभार्थियों का अनुभव”

(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की। विधानसभा पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम शंकरपुरी ब्रह्मपुरी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने अटल आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के बीच पहुंचकर योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीधे लाभार्थियों से संवाद कर यह जाना कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक किस प्रकार पहुंच रहा है प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने विशेष रूप से “अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना” के अंतर्गत मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और लाभार्थियों से उनके अनुभव साझा करने को कहा।

लाभार्थियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से उन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक राहत मिली है और महंगे उपचार का बोझ कम हुआ है। कई परिवारों ने कहा कि योजना उनके लिए जीवनदायिनी साबित हुई है। रोमा सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाएं तभी सार्थक हैं जब उनका लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी दें। इस अवसर पर लाभार्थियों ने प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना ने उनके परिवारों को नई उम्मीद दी है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon