महानगर कांग्रेस ने ‘पहाड़ के अम्बेडकर’ मुंशी हरि प्रसाद टम्टा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::
रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय में ‘पहाड़ के अम्बेडकर’ के नाम से विख्यात मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मुंशी टम्टा के जीवन संघर्ष और सामाजिक योगदान को विस्तार से याद किया। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मुंशी जी ने अपना पूरा जीवन गरीब, असहाय और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने पहाड़ में व्याप्त जातिवाद और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की और अंग्रेजी शासन के दौर में भी अन्याय के विरुद्ध डटकर संघर्ष किया। शिक्षा के प्रसार को लेकर उनके प्रयास आज भी प्रेरणास्रोत हैं।
इस दौरान डॉ. राकेश गॉड ने कहा कि मुंशी टम्टा ने विपरीत परिस्थितियों में समाज को जागरूक करने का कार्य किया। उनके त्याग, संघर्ष और सत्कर्म ही उन्हें आज भी समाज में पूजनीय बनाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व को स्मरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में डॉ. हरविंदर सिंह, जसविंदर सिंह जस्सी, मकसूद हसन, विकास सैनी, नीरज सैनी, राजेश कुमार, सुभाष चौधरी, सलीम अल्वी, उदय चौधरी, एडवोकेट नीरज अग्रवाल, इमरान दिलशाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



























