City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

फोनिक्स विश्वविद्यालय में महिला दिवस का भव्य आयोजन महिला कर्मियों की सेवाओं और योगदान को मिला विशेष सम्मान

City News Network (मौहम्मद नाज़िम) :::

रुड़की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फोनिक्स विश्वविद्यालय में महिला शक्ति के सम्मान में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट चेरब जैन, मुख्य सलाहकार डॉ. के.के. गौतम और कैंपस निदेशक डॉ. भूपेंद्र चौधरी ने सहभागिता की। इस विशेष कार्यक्रम का संयोजन सुश्री आयशा अंसारी द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी डॉ. प्रभा परमार ने बेहद प्रभावशाली ढंग से निभाई। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों की समर्पित सेवाओं और महत्वपूर्ण योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। इस अवसर पर उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने लंबे समय तक अपनी निष्ठा और मेहनत से संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समारोह के दौरान लॉन्गेस्ट सर्विस (शैक्षणिक) श्रेणी में डॉ. सिमरन चौधरी को सम्मानित किया गया, जबकि लॉन्गेस्ट सर्विस (प्रशासनिक) श्रेणी में पारुल सैनी को पुरस्कार देकर सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके वर्षों की सेवा, समर्पण और संस्थान के विकास में योगदान के लिए दिया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट चेरब जैन ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं समाज की असली ताकत हैं और उनके बिना किसी भी समाज की प्रगति की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और प्रोत्साहन मिलता है, तभी समाज मजबूत और समृद्ध बनता है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के समापन पर विश्वविद्यालय परिवार ने सभी महिला सदस्यों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और महिला सशक्तिकरण के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन ने महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को नई पहचान देने का काम किया।

Translate »
Right Menu Icon