City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

“13 साल की फरारी का अंत: गंगनहर पुलिस ने हरियाणा से दबोचा वारंटी”

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: कभी फाइलों में दबा एक नाम… कभी कानून की पकड़ से दूर भागता एक साया… लेकिन आखिरकार 13 साल बाद न्याय की पकड़ से बच नहीं सका। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने एक ऐसे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी तलाश में समय भी थक चुका था। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जिलेभर में फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गंगनहर पुलिस ने यह बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने सटीक सूचना और रणनीति के दम पर हरियाणा के सिरसा में दबिश दी। इस ऑपरेशन की कमान उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार के हाथों में थी, जबकि हेड कांस्टेबल बाबू राम ने हर कदम पर उनका साथ देते हुए कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पंकज शर्मा पिछले 13 वर्षों से कानून की आंखों में धूल झोंकता रहा, लेकिन पुलिस टीम—उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार और हेड कांस्टेबल बाबू राम—की सतर्कता और लगातार प्रयासों ने उसकी हर चाल को नाकाम कर दिया। जैसे ही टीम ने सिरसा में उसे घेरा, उसके पास बच निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा और उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ वर्ष 2013 का मामला दर्ज है, जो सड़क दुर्घटना से जुड़ा हुआ है। अब उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 13 साल से फरार आरोपी की गिरफ्तारी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कानून के हाथ लंबे होते हैं—और जब पुलिस टीम ठान ले, तो फरार अपराधी की हर चाल नाकाम हो जाती है।

Translate »
Right Menu Icon