City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

रुड़की में गरजे हरीश रावत, बोले- 2027 में कांग्रेस की प्रचंड वापसी तय

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बयान राजनीतिक माहौल को गर्माता नजर आ रहा है। पीरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद के रामपुर स्थित आवास पर ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे हरीश रावत ने साफ शब्दों में दावा किया कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को भ्रमित करने की लगातार कोशिश की जा रही है। साथ ही कांग्रेस के भीतर मतभेद की झूठी अफवाहें फैलाकर कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने की साजिश रची जा रही है, लेकिन भाजपा अपने मंसूबों में सफल नहीं होगी। रावत ने दो टूक कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। इस दौरान विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने हरीश रावत को कांग्रेस का “भीष्म पितामह” बताते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व पर पूरे प्रदेश को गर्व है। युवा कांग्रेस नेता प्रणय प्रताप सिंह ने भी हरीश रावत के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। कार्यक्रम के बाद हरीश रावत वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंवर जावेद इकबाल और मास्टर मोहम्मद उस्मान के आवास पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने ईद की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मेलराम प्रजापति, राव आफाक अली, सुभाष सैनी, सेठपाल परमार, श्रवण गोस्वामी, खुर्शीद आलम, नसीर परवेज, भानु प्रताप समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »
Right Menu Icon