चैरब जैन के हाथों आरकेएम कंस्ट्रक्शन का शानदार आगाज़, क्षेत्र में नई उम्मीदों का संचार
City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::
रुड़की: हरिद्वार रोड स्थित गंगोत्रीपुरम कॉलोनी में शनिवार को एक नई व्यावसायिक शुरुआत के साथ क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं फॉनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन इंजीनियर चैरब जैन ने आरकेएम कंस्ट्रक्शन कंपनी का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान कंपनी के स्वामी रियाजुल अली और कॉलोनीवासियों ने मुख्य अतिथि चैरब जैन का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की अच्छी खासी मौजूदगी रही, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई। इस अवसर पर चैरब जैन ने अपने संबोधन में कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आरकेएम कंस्ट्रक्शन आने वाले समय में दिन-दुगनी और रात-चौगुनी तरक्की करेगी तथा अपने कार्यों के दम पर देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी पहचान बनाएगी।
उन्होंने कहा कि इस तरह के उद्यम क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करते हैं। उन्होंने आयोजकों द्वारा किए गए स्वागत और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और व्यापार के बीच समन्वय ही प्रगति की असली कुंजी है। कार्यक्रम के दौरान विजय शर्मा, प्रमोद जैन, अमित सिंघल, दीपक जैन, मनोज जैन, संजय जैन, विनोद मेहता, मनोज अग्रवाल, अवधेश, ब्रिजेश, अजय जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




















































