City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

गोल्डन बॉय” राजा के लिए सियासी पहल, विधायक शहजाद का सरकार पर बड़ा दबाव

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: रुड़की की धरती से निकले एक होनहार खिलाड़ी ने पूरे देश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है, लेकिन इस जीत के पीछे छिपी संघर्ष की कहानी अब सियासत के गलियारों तक पहुंच गई है। मेरठ में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले “राजा पहलवान” का सम्मान तो खूब हुआ, लेकिन मदद के नाम पर अब तक सिर्फ आश्वासन ही नजर आ रहे हैं। राजा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद शहर से लेकर राजनीतिक मंचों तक स्वागत का सिलसिला जारी है। कई बड़े नेताओं और मंत्रियों ने मंच साझा कर फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया, लेकिन आर्थिक और खेल संबंधी सहयोग अब भी अधूरा है। इसी बीच लक्सर विधायक हाजी मौ. शहजाद ने पहल करते हुए नहर किनारे स्थित अपने कैंप कार्यालय पर राजा पहलवान का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने न सिर्फ खिलाड़ी का मनोबल बढ़ाया, बल्कि राज्य सरकार पर सीधा दबाव बनाते हुए कहा कि “ऐसे टैलेंट को सिर्फ सम्मान नहीं, मजबूत सपोर्ट सिस्टम की जरूरत है। विधायक शहजाद ने साफ शब्दों में कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों की कमी खिलाड़ियों के सपनों को अधूरा छोड़ देती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि उनकी विधानसभा लक्सर से भी कई खिलाड़ी राज्य के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं, लेकिन उन्हें वह सहयोग नहीं मिल पाया जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के लिए विशेष फंड और ट्रेनिंग सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि राजा जैसे खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन कर सकें। सबसे अहम बात यह रही कि विधायक शहजाद ने मौके पर ही अपने पीए को निर्देश देकर राज्य सरकार को पत्र लिखवाया और राजा पहलवान की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि “जहां तक मेरी क्षमता होगी, मैं खिलाड़ियों के लिए हर लड़ाई लड़ूंगा, क्योंकि ये ही देश का भविष्य हैं। राजा पहलवान की जीत ने जहां रुड़की को गौरवान्वित किया है, वहीं अब यह मामला खिलाड़ियों के हक और सरकारी जिम्मेदारी की एक बड़ी बहस बनता जा रहा है।

Translate »
Right Menu Icon