City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

खामोशी से सेवा, दिलों पर राज: गौरव गोयल का बढ़ता सियासी कद!

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: रुड़की की सियासत में एक ऐसा नाम तेजी से चर्चा में है, जो शोर नहीं करता, लेकिन असर ज़रूर छोड़ता है। गौरव गोयल अपनी खामोश मेहनत और जमीनी जुड़ाव के दम पर लगातार लोगों के दिलों में जगह बना रहे हैं। उनका काम करने का अंदाज़ कुछ ऐसा है कि सेवा भी करते हैं और उसका प्रचार भी नहीं करते—यानी “एक हाथ से दिया तो दूसरे हाथ को खबर तक नहीं होती।” युवा हो या बुजुर्ग, अमीर हो या गरीब—हर वर्ग में उनकी पकड़ मजबूत नजर आती है। खासतौर पर गरीब और बेसहारा लोगों के बीच उनकी छवि एक ऐसे जनप्रतिनिधि की बनी है, जो सिर्फ सुनता ही नहीं, बल्कि हर संभव मदद के लिए आगे भी आता है। राजनीतिक सफर की बात करें तो गौरव गोयल पहले भाजपा में विभिन्न जिम्मेदारियों पर सक्रिय रहे, लेकिन हाल ही में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। हालांकि दल बदला है, लेकिन उनके काम करने का अंदाज़ बिल्कुल नहीं बदला। दिन-रात की भागदौड़, लगातार कार्यक्रमों में सक्रियता और लोगों के बीच मजबूत पकड़ उन्हें एक बार फिर सियासी केंद्र में ला रही है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने 2019 में रुड़की नगर निगम का चुनाव निर्दलीय लड़कर भारी मतों से जीत दर्ज की थी। बिना किसी बड़े राजनीतिक सहारे के मिली इस जीत ने उनके जनाधार और कार्यशैली पर मुहर लगा दी थी। मेयर रहते हुए उन्हें राजनीतिक विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने बिना विचलित हुए ईमानदारी के साथ जनता की सेवा जारी रखी। धार्मिक और सामाजिक समरसता भी उनकी पहचान बन चुकी है। रमजान, ईद, होली या दिवाली—हर मौके पर वे सभी समुदायों के बीच मौजूद रहते हैं और हर वर्ग के लोगों से सीधे जुड़ाव बनाए रखते हैं। यही वजह है कि हर धर्म और जाति के लोग उन्हें अपना मानते हैं। कांग्रेस में शामिल हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन उनकी सक्रियता में कोई कमी नहीं आई है। शांत स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और सधे हुए शब्दों में जवाब देने की शैली उन्हें भीड़ से अलग बनाती है। बहरहाल, खामोशी से काम करने वाले गौरव गोयल आज अपने कार्यों की बदौलत एक मजबूत जननेता के रूप में उभर रहे हैं। उनकी यही निरंतर मेहनत और जनसेवा का जज़्बा उन्हें आने वाले समय में और ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।

Translate »
Right Menu Icon