City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

शिक्षा की रोशनी: पूर्व मेयर गौरव गोयल ने छात्राओं में बांटी पाठ्य सामग्री

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: रुड़की के सोत स्थित राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उस वक्त खुशियों की लहर दौड़ गई, जब पूर्व मेयर गौरव गोयल ने शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल करते हुए छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री वितरित की। यह पहल न सिर्फ जरूरतमंद बच्चियों के लिए मददगार साबित हुई, बल्कि उनके सपनों को नई उड़ान देने का भी माध्यम बनी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान साफ बता रही थी कि यह सहयोग उनके लिए कितना मायने रखता है। इस मौके पर गौरव गोयल ने कहा कि “अगर बच्चे शिक्षित होंगे तो देश मजबूत बनेगा और समाज में खुशहाली अपने आप आएगी।” उन्होंने शिक्षा को हर बच्चे का मौलिक अधिकार बताते हुए समाज से भी आगे आकर ऐसे प्रयासों में भागीदारी की अपील की। समाजसेवी हाजी तनवीर कुरैशी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम समाज में समान अवसर और शिक्षा के प्रसार को मजबूती देते हैं। वहीं सहायक अध्यापिका वेद प्रभा वर्मा ने बताया कि इस तरह के सामाजिक सहयोग से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और वे पढ़ाई के प्रति अधिक प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम में गीता कठैत, रेनू गोयल, अंजू वर्मा, रूबी शर्मा, कुसुम लता, संजीता, सुदेश कुमारी, मंजू गौतम, अस्मिता सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह आयोजन एक बार फिर साबित कर गया कि छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं, बस जरूरत है तो ऐसे सकारात्मक कदमों को निरंतर आगे बढ़ाने की।

Translate »
Right Menu Icon