October 20, 2026

City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

सेवा संकल्प अभियान में सुशील पेगोवाल ने बच्चों को दिए प्रमाण पत्र, बोले—शिक्षा और संस्कार से मजबूत होगा भविष्य

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

भगवानपुर: भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल विधानसभा भगवानपुर के गांव खानपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में प्रमाण पत्र वितरण के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सुशील पेगोवाल ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें सही दिशा, बेहतर अवसर और निरंतर प्रोत्साहन देने की। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही देश और समाज का भविष्य हैं, इसलिए उनकी शिक्षा और व्यक्तित्व निर्माण को प्राथमिकता देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान को बच्चों के भीतर सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने बच्चों से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा रानी, मास्टर प्यारेलाल सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। वहीं अभिभावकों में चौधरी नाथीराम, मांगेराम, राहुल, अब्दुल, श्रीमती सुनीता, सुषमा, रानी और कुसुम सहित अन्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुशील पेगोवाल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।

Translate »
Right Menu Icon