September 5, 2026

City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

अयोध्या में पत्रकारों की एकजुटता, संगठन के विस्तार पर बनी रणनीति

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

अयोध्या: ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलशाद अली के अयोध्या आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। सम्मान समारोह के बाद पत्रकार चौक पर संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समाचार पत्रों, टीवी चैनलों और मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में पत्रकारों ने संगठन की मजबूती, विस्तार और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज को शासन-प्रशासन और आम जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों की समस्याओं और अधिकारों के लिए एक मजबूत एवं एकजुट संगठन की आवश्यकता है। सभी पत्रकारों और पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सुख-दुख और उनकी समस्याओं में संगठन हर समय मजबूती से साथ खड़ा रहेगा तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी और एकजुटता के साथ कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर जल्द ही एक भव्य महासम्मेलन आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जोनल अध्यक्ष आकाश सोनी, जिला जनरल अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव, संरक्षक अजय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष शिबदयाल, जिला महासचिव सचिन सरीन, प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार दूबे, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, जिला प्रभारी समीर शाही, मंडल अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा श्रीवास्तव, बमबम यादव, भानु प्रताप सिंह, बृजेश तिवारी, अरविंद तिवारी, आशु श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, महेंद्र उपाध्याय, करण प्रजापति, गुलजार खान, नरेंद्र मिश्रा समेत दर्जनों पत्रकारों ने बैठक में सहभागिता की। बैठक का मुख्य संदेश स्पष्ट रहा कि पत्रकारों की एकता ही संगठन की ताकत है और इसी एकजुटता के साथ पत्रकार हितों की आवाज को और बुलंद किया जाएगा।

Translate »
Right Menu Icon