City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

मरगूबपुर: महिला आरोपी के घेर में पुलिस की रेड, 50 किलो गोमांस बरामद

(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की। हरिद्वार जनपद के थाना बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत चौकी शान्तरशाह पुलिस ने गोकशी और गोमांस तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्राम मरगूबपुर में गोकशी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट मोड में आ गई और बिना देर किए मौके पर दबिश दी गई। बता दे की आज चौकी प्रभारी शान्तरशाह को सूचना प्राप्त हुई कि गांव मरगूबपुर में एक महिला के घेर में गोकशी की जा रही है। सूचना की गंभीरता को समझते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

दबिश के दौरान घेर से करीब 50 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस बरामद किया गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में सामने आया कि इस गोकशी की घटना में आलीम पुत्र अब्दुला, शमीम पुत्र अख्तर, मुस्तकीम पुत्र यामीन एवं शेर आलम पुत्र शब्बीर शामिल हैं। मौके पर मौजूद महिला आरोपी को महिला होमगार्ड की उपस्थिति में हिरासत में लिया गया। इसके पश्चात पशु चिकित्साधिकारी को बुलाया गया, जिन्होंने प्रथम दृष्टया बरामद मांस को गौवंशीय पशु का बताया और परीक्षण हेतु मांस का नमूना लिया। बरामद गौमांस को नियमानुसार नजदीकी खाली स्थान पर अम्लीय छिड़काव कर नष्ट किया गया। वहीं, गोकशी में शामिल सह-आरोपी शेर मोहम्मद और शमीम को उनके ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है और लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस दौरान पुलिस टीम मे उप निरीक्षक उमेश कुमार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह कांस्टेबल चन्दन सिंह, होमगार्ड अभिषेक, महिला होमगार्ड सायरा बानो मौजूद रहे।

Translate »
Right Menu Icon