City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

ओबीसी मोर्चा रुड़की ने केंद्रीय बजट पर की व्यापक चर्चा, नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत

(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला रुड़की कार्यालय में ओबीसी मोर्चा रुड़की द्वारा “केंद्रीय बजट पर चर्चा” तथा “नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के स्वागत एवं अभिनंदन” को लेकर एक भव्य, अनुशासित एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ओबीसी समाज के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजवीर कश्यप रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने की। वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्तमान केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बजट समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला है और विशेष रूप से ओबीसी समाज के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं समावेशी विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्य वक्ताओं ने अपने तथ्यपूर्ण, सारगर्भित एवं मार्गदर्शक संबोधन में बजट के विभिन्न प्रावधानों को सरल भाषा में प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह बजट आमजन, युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं वंचित वर्गों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बजट की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। इस अवसर पर डॉ. मधु सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार निरंतर ऐसे निर्णय ले रही है, जो देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में जिला महामंत्री एवं ओबीसी मोर्चा प्रभारी सागर गोयल, कार्यक्रम संयोजक एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री कविंदर चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष आदित्य चौधरी रोर तथा उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन जनसेवा, राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के कार्यों को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएगा। कार्यक्रम में वरुण सैनी, दीपक सैनी, अमित टिकोला, शुभम सैनी, सुमित सैनी, अंकुर साध, जसबीर पाल, देव धीमान, विकास सैनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन विकास प्रजापति द्वारा किया गया।

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon