City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह की अगुवाई में शेरपुर खेलमऊ को मिला विकास का सम्मान

(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की। ग्राम शेरपुर खेलमऊ में जिला पंचायत के माध्यम से सामाजिक सम्मान और ग्रामीण विकास का सशक्त संदेश सामने आया। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर छतरी निर्माण कार्य का उद्घाटन तथा अंबेडकर पार्क के सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास एक गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों की उल्लेखनीय भागीदारी और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम के केंद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह रहे, जिन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले के प्रत्येक गांव का सर्वांगीण विकास जिला पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंचायत का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर आमजन को सीधा लाभ पहुंचाना है। सड़क, नाली, पार्क, शिक्षा, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला पंचायत निरंतर सक्रिय है। चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों द्वारा लाए गए जनहित के प्रस्तावों को प्राथमिकता के साथ बोर्ड में स्वीकृत कर समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जा रहा है। शेरपुर खेलमऊ में बाबा साहब अंबेडकर पार्क का निर्माण और प्रतिमा पर छतरी निर्माण कार्य सामाजिक सम्मान, समानता और समावेशी विकास की सोच को मजबूती देता है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि विकास की रफ्तार को किसी भी सूरत में धीमा नहीं होने दिया जाएगा। जिले भर में सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों के निर्माण व सौंदर्यकरण के कार्य तेजी से प्रगति पर हैं और आने वाले समय में इनके सकारात्मक परिणाम साफ नजर आएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि जिला पंचायत पूरी प्रतिबद्धता के साथ इन योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है, ताकि गांवों का चेहरा बदले और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठे। इस अवसर पर राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, जिला पंचायत सदस्य अंशुल चौधरी सहित भूषण प्रधान, बृजमोहन त्यागी, ईश्वर त्यागी, राहुल झबरेड़ी, अतर सिंह, पाल सिंह और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने यह साफ संकेत दिया कि जिले में विकास अब योजनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर उतरता हुआ दिखाई दे रहा है।

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon