राजभवन घेराव को लेकर रुड़की कांग्रेस का बिगुल, हजारों कार्यकर्ता करेंगे देहरादून कूच
(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वावधान में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी राजभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सुबह 8:00 बजे रामपुर मंडी तिराहे से कार्यकर्ता रवाना होंगे तथा प्रातः 8:20 बजे भगवानपुर टोल प्लाजा पर सभी वाहन एकत्रित होकर देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला कांग्रेस द्वारा प्रोटोकॉल पोस्टर भी जारी किया जाएगा, जिसे सभी वाहनों पर लगाया जाएगा।
नेताओं ने भरोसा दिलाया कि वे अपने-अपने समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, महिलाएं असुरक्षित हैं, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर किया जा रहा है और विभिन्न विभागों—आरईएस, बिजली विभाग, चकबंदी विभाग, जल संस्थान और नगर निगम रुड़की—में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि जनता स्वयं को असहाय महसूस कर रही है, लेकिन कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि 2027 में सत्ता में आकर जन समस्याओं का समाधान किया जाएगा और भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार होगा। उन्होंने दावा किया कि रुड़की महानगर से हजारों की संख्या में कांग्रेसजन राजभवन घेराव में शामिल होंगे।
पूर्व राज्य मंत्री राव शहर मोहम्मद ने कहा कि अब समय आ गया है जब कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में देहरादून कूच करने का आह्वान किया। जिला हरिद्वार बूथ कमेटी के प्रभारी डॉक्टर सुरेंद्र मनिनवाल प्रजापति ने भी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। सचिन गुप्ता ने कहा कि वे सैकड़ों समर्थकों के साथ देहरादून पहुंचेंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे। युवा नेता प्रणय प्रताप ने भी जोशपूर्ण अंदाज में कहा कि रुड़की के समस्त कांग्रेसजन महानगर कांग्रेस के नेतृत्व में पूरी ताकत के साथ देहरादून पहुंचेंगे। बैठक में अरविंद प्रधान, डॉ हरविंदर सिंह, भूषण त्यागी, गोपाल नारसन, रिजवान अहमद, नीरज सैनी, मोहित त्यागी, नितिन त्यागी, ओमवीर सिंह मलिक, राजा चौधरी, डॉक्टर इरशाद, डीपी गुप्ता, वैभव सैनी, संजय गुड्डू, मदनपाल सिंह भडाना, डॉक्टर अता उर रहमान, नवीन जैन, गौरव प्रधान, मिंटू कुमार, नंदलाल यादव, सुनील कुमार शर्मा, मोहसीन गौड़, डॉक्टर जय कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, ओवैस अंसारी, नदीम अहमद, गुलशन नंबर, बासित प्रवेज़ अहमद, नासीर अहमद, पं. वीरेंद्र शर्मा, नूर आलम, सरदार जसबीर सिंह, मकसूद हसन, विकास सैनी, अभय सिंह सैनी, सचिन वर्मा, अनिल पुंडीर, इमरान देशभक्त, राव शाहनवाज़ खान, इरफान अंसारी, रामकुमार सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



























