City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

सिडकुल में पुलिस का मेगा सत्यापन अभियान ड्रोन की निगरानी में 407 लोगों की जांच, 50 मकान मालिकों पर 5 लाख का चालान

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के बाद सिडकुल थाना पुलिस ने क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। महादेवपुरम और रावली महदूद क्षेत्रों में चलाए गए इस औचक अभियान से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस टीमों ने डोर-टू-डोर पहुंचकर किरायेदारों, बाहरी लोगों और घरेलू कामगारों का सत्यापन किया, जिससे कई लोग अचानक हुई कार्रवाई से चौंक गए। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 407 लोगों का सत्यापन किया। इस प्रक्रिया में प्रत्येक व्यक्ति की विस्तृत जानकारी जुटाई गई, जिसमें उनका मूल निवास, वर्तमान कार्यस्थल, परिवार के सदस्यों का विवरण और वर्तमान फोटो शामिल किए गए। पुलिस द्वारा यह पूरा डाटा बेस इसलिए तैयार किया जा रहा है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि सामने आने पर संदिग्ध व्यक्तियों को तुरंत ट्रेस किया जा सके। सत्यापन के दौरान पुलिस ने उन मकान मालिकों पर भी सख्त कार्रवाई की जिन्होंने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था।

ऐसे 50 मकान मालिकों के खिलाफ कुल 5 लाख रुपये का चालान किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लापरवाही बरतने वाले मकान मालिकों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई। अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी भी की। ड्रोन के जरिए इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति कार्रवाई के दौरान मौके से फरार न हो सके। जांच के दौरान करीब 20 ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया जो मौके पर कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए। उनसे पूछताछ कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बाहरी राज्यों से आकर रहने वाले लोगों का भी विस्तृत डाटा तैयार किया जा रहा है ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। थाना सिडकुल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Translate »
Right Menu Icon