रुड़की में भाजपा का दमदार शक्ति प्रदर्शन, 47वें स्थापना दिवस पर दिखा संगठन का जोश
City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::
रुड़की: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर रुड़की जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम ने संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं के उत्साह की दमदार झलक पेश की। पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्व के साथ पार्टी ध्वज को सलामी दी।
जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने अपने संबोधन में पार्टी के संघर्षपूर्ण इतिहास से लेकर आज के शिखर तक के सफर को जोशपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया। उन्होंने “विकसित भारत” के संकल्प को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाए।
इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरि ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया और कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। इसी क्रम में जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन विस्तार और सक्रियता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत ही पार्टी की असली पूंजी है। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं और संगठन के प्रति अपने समर्पण को दोहराया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सागर गोयल, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, संजीव तोमर, भीम सिंह, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, पंकज नंदा, सुदेश चौधरी, श्रीमती नीलकमल शर्मा, राहुल मुल्तानी, रमेश जोशी, यूसुफ मलिक, आदित्य रोर, अंकित गौतम, सुशील रावत, श्रीमती प्रतिभा चौहान, अनीस गौड़, तेजपाल मौर्य, प्रदीप पाल, श्रीमती मंजू रावत, श्रीमती ममताेश चहेल, श्री सतीश सैनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




















































