City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

राष्ट्र निर्माण के शिल्पी अम्बेडकर को नमन, कांग्रेस का भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: रुड़की में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वावधान में नगर निगम स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा और सम्मान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट एस.पी. त्यागी ने की, जबकि संचालन पूर्व पार्षद संजय गुड्डू द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर अपने भविष्य को संवारें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं। प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार देकर लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया। उनके विचार आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। अध्यक्षीय संबोधन में एस.पी. त्यागी ने कहा कि अम्बेडकर जी की विचारधारा के बिना देश की प्रगति अधूरी है। प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए। कार्यक्रम में विकास त्यागी, नीरज सैनी सहित अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके अलावा अम्बेडकर कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी कांग्रेस नेताओं ने सहभागिता करते हुए एकजुटता का संदेश दिया। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अम्बेडकरवादी विचारधारा से जुड़े लोगों को संगठित होकर संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए देश सेवा करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहेब ने अहिंसा, ज्ञान और संवाद के जरिए समाज को नई दिशा दी और अन्याय के खिलाफ मजबूत आवाज उठाई। इस अवसर पर सुभाष सैनी, नितिन त्यागी, राजा चौधरी एडवोकेट, विजय पाल सिंह, विमल कुमार, राजकुमार, नीरज अग्रवाल, उज्जवल पंडित, उम्मेद गाजी, मकसूद हसन, नवीन जैन, मोइन खान, राव परवेज खान, ज़ाकिर हुसैन, नावेद मलिक, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ओवेश अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »
Right Menu Icon