City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

इमलीखेड़ा में मनोज सैनी का स्वच्छता मॉडल,स्वच्छ और सुंदर इमलीखेड़ा की ओर कदम

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: स्वच्छ और सुंदर नगर पंचायत के संकल्प को साकार करने के लिए इमलीखेड़ा नगर पंचायत ने गुरुवार को टांडा रांघड़वाला गांव में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का बड़ा संदेश दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान सफाई व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया गया और ग्रामीणों को अपने घरों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों को भी साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान नगर पंचायत की टीम ने गांव के नालों और नालियों की सफाई कराई तथा सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कूड़ा वाहन के माध्यम से लोगों को घरों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने तथा निर्धारित स्थान पर ही कूड़ा डालने के लिए जागरूक किया गया। अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है।

उन्होंने लोगों से गीले, सूखे, सैनिटरी और घरेलू खतरनाक कचरे को अलग-अलग रखने की अपील करते हुए कहा कि इससे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था मजबूत होगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता शुल्क समय पर जमा करने और केवल नगर पंचायत के कूड़ा वाहन का ही उपयोग करने का आह्वान किया। अभियान के दौरान “हम सबकी है जिम्मेदारी, स्वच्छ रहेगी नगर पंचायत इमलीखेड़ा हमारी” का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया गया। इस मौके पर साहब सिंह, अर्जुन सैनी, आकाश, दीपक, शुभम, मनोज, सुधीर, राकेश सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं सफाई कर्मी मौजूद रहे।m

Translate »
Right Menu Icon