City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

विनय विशाल हेल्थकेयर ने बढ़ाया स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा, अब मिलेगी प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तहत विनय विशाल हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, रुड़की में अब प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की विशेषज्ञ सेवाएं शुरू हो गई हैं। अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुभवी विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार (MBBS, M.S. (General Surgery), DrNB (Burn & Plastic Reconstructive Surgery)) अब नियमित रूप से मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे। डॉ. आशीष कुमार ने नई दिल्ली के प्रतिष्ठित लोक नायक अस्पताल एवं एसोसिएटेड एमएएमसी से बर्न एवं प्लास्टिक रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी में उच्च प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके अलावा उन्होंने लोक नायक अस्पताल, जीटीबी अस्पताल तथा लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली जैसे प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। अस्पताल में अब जलने से प्रभावित मरीजों के उपचार एवं पुनर्निर्माण, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, दुर्घटनाओं के बाद क्षतिग्रस्त अंगों एवं ऊतकों के पुनर्निर्माण, जलने अथवा दुर्घटना के बाद उत्पन्न विकृतियों के उपचार, चेहरे की गंभीर चोटों के प्रबंधन, कटे होंठ एवं जन्मजात विकृतियों के उपचार, हाथों की सर्जरी, त्वचा प्रत्यारोपण, फ्लैप सर्जरी, पुराने घावों एवं निशानों को सुधारने की सर्जरी तथा आंख, कान, नाक और गाल से संबंधित चोटों के उपचार जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अब क्षेत्र के मरीजों को इन जटिल उपचारों के लिए बड़े महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विशेषज्ञ सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत होगी तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा अपने शहर में ही मिल सकेगी। डॉ. आशीष कुमार की ओपीडी प्रत्येक शनिवार सायं 6 बजे से 8 बजे तक तथा रविवार प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विनय विशाल हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, रुड़की में संचालित होगी। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

Translate »
Right Menu Icon