City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

गांव-गांव सम्मान, विकास का ऐलान मंगलौर में करतार भड़ाना की बढ़ती सियासी पकड़

(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की। मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना की सक्रियता लगातार तेज होती जा रही है। गांव-गांव पहुंचकर लोगों को सम्मानित करने और विकास के वादों के साथ वे जनसंपर्क को मजबूती दे रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने टांडा भनेड़ा के ग्रामीणों से संवाद किया। जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने गांव के समग्र विकास के लिए अपनी ओर से 15 लाख रुपये की विकास राशि देने की घोषणा कर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र उनका परिवार है और इसके विकास के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्तमान विधायक अपने कार्यकाल में जितना भी विकास करेंगे, उससे अधिक वे अपनी नेक कमाई से क्षेत्र के लिए करने का प्रयास करेंगे। भड़ाना ने कहा कि उनका लक्ष्य राजनीति से ऊपर उठकर जनता की सेवा करना है। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि मंगलौर विधानसभा के विकास के लिए मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करता रहूंगा। मेरा उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ क्षेत्र की जनता की सेवा है।” वहीं कार्यक्रम में मौजूद टांडा भनेड़ा गांव के ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मंगलौर सीट पर बड़ा राजनीतिक बदलाव तय है। ग्रामीणों ने दावा किया कि वे भारी मतों से करतार सिंह भड़ाना को विजयी बनाकर विधानसभा भेजेंगे। वहीं बाईपास के मुद्दे पर भी ग्रामीणों ने साफ किया कि गांव को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है और कुछ नेता केवल राजनीतिक लाभ के लिए गलत जानकारी दे रहे हैं। और क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर जो भ्रम फैलाया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है। मंगलौर में भाईचारा और इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों ने करतार सिंह भड़ाना के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सम्मानित करने से जनता का मनोबल बढ़ा है और टांडा भनेड़ा की बड़ी आबादी इस बार भड़ाना के साथ मजबूती से खड़ी है। और ग्रामीणों को सम्मान देना सराहनीय पहल है। इस बार टांडा भनेड़ा की अधिकांश जनता करतार सिंह भड़ाना के साथ है। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। समाज के लोगों ने कहा कि करतार सिंह भड़ाना ने हमेशा विकास, भाईचारे और इंसानियत की राजनीति की है। उन्होंने कभी जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया। मुस्लिम समाज का मानना है कि क्षेत्र का वास्तविक विकास केवल भड़ाना के नेतृत्व में ही संभव है। कुल मिलाकर, टांडा भनेड़ा का यह कार्यक्रम मंगलौर विधानसभा की राजनीति में नई हलचल और सियासी संदेश देता नजर आया।

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon