City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

नारकोटिक दवाओं पर कड़ा शिकंजा: अनीता भारती ने मेडिकल संचालकों को दी अंतिम चेतावनी” देखिए वीडियो

(मौहम्मद नाज़िम) हरिद्वार। लालढांग मेडिकल एसोसिएशन द्वारा हरिद्वार–नजीबाबाद मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित अहम बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने नशीली एवं नारकोटिक दवाओं के रखरखाव को लेकर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी, रिकॉर्ड में कमी या भंडारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित मेडिकल संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने कहा कि नारकोटिक दवाएं अत्यंत संवेदनशील श्रेणी में आती हैं और इनके वितरण, बिक्री तथा स्टॉक का पूरा ब्यौरा पारदर्शी और अद्यतन होना अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मेडिकल स्टोर संचालक अपने अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट रखें, दवाओं का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करें तथा शासन के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्यामपुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज रावत ने बैठक में उपस्थित संचालकों से नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालक यदि सजग रहें तो युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सकता है। पुलिस-प्रशासन और दवा व्यापारियों का समन्वय ही समाज को सुरक्षित दिशा दे सकता है।

कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र की विश्वसनीयता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में डॉ. बी.के. विश्वास, गौतम सिंह, अमरनाथ, सत्यम सैनी, गगन कर्णवाल, मनीष, श्रीकांत, गौरव, अरमान अंसारी सहित क्षेत्र के अनेक मेडिकल संचालक उपस्थित रहे। बैठक का निष्कर्ष स्पष्ट रहा—नियमों का कठोर पालन, पारदर्शिता की मजबूती और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए संयुक्त प्रयास अब और तेज होंगे।

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon