City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

गोकशी के आरोपी की भागदौड़ खत्म, लक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार

City News Network (मौहम्मद नाज़िम)

हरिद्वार: पुलिस की सख्ती और सतत अभियान का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोकशी के एक शातिर और लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को धर दबोचा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के सख्त निर्देशों पर वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक हरीश गैरोला के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुर्सलीन नामक आरोपी को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। यह वही आरोपी है जो मु0अ0सं0 1015/25 के तहत उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और फरार जीवन जी रहा था। लेकिन लक्सर पुलिस की सक्रियता और रणनीतिक घेराबंदी के चलते आखिरकार उसकी चालाकी ज्यादा दिन नहीं चल सकी और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार आरोपी मुर्सलीन पुत्र मुस्तकीम, ग्राम लादपुर कला, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार का निवासी है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है और उससे जुड़े अन्य संभावित मामलों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हरीश गैरोला के साथ कांस्टेबल रविन्द्र और कांस्टेबल सन्दीप की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम जनता में भरोसा और मजबूत हुआ है।

Translate »
Right Menu Icon